Showing posts with label १९ फरवरी २०११. Show all posts
Showing posts with label १९ फरवरी २०११. Show all posts

Sunday, February 20, 2011

24 नए न्यूज चैनल ‘ब्रेकिंग’ को तैयार


क्राइम आधारित एक चैनल भी आएगा आज तक की तर्ज पर अभी तक भी
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कलानिधि मारन के सन नेटवर्क को एक साथ 13 नए चैनल शुरू करने की अनुमति दे दी है। कलानिधि केंद्रीय मंत्री दयानिधि मारन के भाई और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के भांजे हैं। सन नेटवर्क के साथ ही मंत्रालय ने कुल 39 चैनलों को अपलिकिंग की अनुमति दे दी है। इसमें 24 समाचार चैनल हैं। खाड़ी के मुस्लिम देशों की आवाज बन चुके अल जजीरा को भी भारत में डाउनलिंक की अनुमति मिल गयी है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार इन चैनलों को रूटीन में अनुमति दी गयी है। इनका केस साफ था। गृह मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और खुफिया एजेंसियों की क्लीन चिट मिलने के बाद चैनलों को अपलिंक या डाउनलिंक की अनुमति दी जाती है। स्टार टीवी के चैनल हाई डेफिनिशन पर जा रहे हैं। यानि स्टार प्लस, स्टार गोल्ड, स्टार र्वल्ड, स्टार मूवी का प्रसारण एचडी टेक्नॉलोजी से किया जाएगा। कॉमनवेल्थ गेम्स का प्रसारण दूर्शन ने एचडी से ही किया था। एएक्सएन, एचबीओ, डिस्कवरी का प्रसारण एचडी से होता है। इस तकनीक से छवि अत्यंत साफ सुथरी दिखायी देती है। फ्रांस-24 टीवी को भी भारत से प्रसारण करने की अनुमति मिल गयी है। बहुत दिनों से क्राइम की खबरों पर आधारित चैनल शुरू करने की र्चचा थी। आखिर एक क्राइम चैनल को भी अनुमति मिल गयी है। आज तक की तर्ज पर अभी तक चैनल भी आ रहा है। मालूम हो कि वर्तमान में 600 से ज्यादा चैनल चल रहे हैं।